DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जहां शिविर के बाद भी नहीं आ रहे थे लोग वहां इस शिक्षक ने ऐसा किया जादू कि दो दिन में 370 लोगों ने लगवाया टीका

महासमुंद – सरायपाली ब्लॉक मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर स्थित 3000 जनसंख्या वाले ग्राम पंचायत बाराडोली जहां पिछले कुछ दिनों से वैक्सीनेसन की रफ्तार कुछ धीमी चल रही थी. जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सेसन लगवाने के बाद भी वैक्सीनेसन प्रकिया कुछ निष्क्रिय थी. वही दूसरी ओर गांव के ही प्राथमिक शाला बाराडोली में पदस्थ शिक्षक ऋषि प्रधान के अथक प्रयासों से केवल 2 दिनों के वैक्सीनेसन शिविर में 370 लोगों ने वैक्सीन लगवाया है।जिसकी सराहना स्वास्थ्य विभाग,शिक्षाविभाग,जनपद पंचायत सरायपाली एवम ग्राम पंचायत बाराडोली द्वारा की जा रही है।उक्त कार्य हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री डोलचंद पटेल जी,बीइओ सरायपाली श्री आई पी कश्यप,बीआरसीसी श्री भोजराज पटेल,बीएमओ श्री नारायण साहू,बीपीएम श्रीमती शीतल सिंह एवम प्राचार्य श्री पी सी मांझी जी,एवम सरपंच श्री लक्ष्मीशंकर दीवान जी ने शिक्षक प्रधान जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।वहीं अब पूरे ग्राम पंचायत को ब्लॉक डाटा मैनेजर श्री भेषज साहू एवम शिक्षक श्री ऋषि प्रधान जी के द्वारा पंचायत के सहयोग से 100% वैक्सीनेसन करवाने हेतु निवेदन किया गया है।

You cannot copy content of this page