DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित,देखिये करना क्या होगा आपको

बालोद- अनुसूचित जाति अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं अनुसूचित जनजाति स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिले में निवास करने वाले गरीबी रेखा के सर्वे सूची में शामिल शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों (पुरूष/महिलाओं) से स्वयं व्यवसाय चयन कर रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन मंगाए गए हैं।  जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी श्री आदर्श साव ने बताया कि जिले को वर्ष 2021-22 हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 125 इकाई एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 66 इकाई कुल 191 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र आवेदक, आवेदिका जो स्वयं बेरोजगार हैं और स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं। वे कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद एवं कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बालोद, गुण्डरदेही, गुरूर, डौण्डी और डौण्डीलोहारा में समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं तथा समयावधि में आवेदन पूर्ण करते हुए जमा भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर प्राप्त किया जा सकता है।

बड़ी खबर देखने से न चुके

You cannot copy content of this page