DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

होगा निर्माण: संसदीय सचिव ने भरदा (ट) में आयुर्वेदिक औषधालय निर्माण के लिए किया भूमिपूजन, प्रदेश में बनी योजनाएं देश में मॉडल: कुंवरसिंह

देवरीबंगला। विकासखंड डौंडीलोहारा के ग्राम भरदा (ट) में सोमवार को विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनः स्थापित किया है। सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरे देश में रोल मॉडल साबित हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी तथा गोधन न्याय योजना देश में बनी योजनाओं से अलग महत्वपूर्ण योजनाएं साबित हो रही है। किसानों को प्रदेश में सम्मान मिला है। कांग्रेस लगातार दो उपचुनाव में सफल हुई है। इसी प्रकार मारवाही उपचुनाव भी कांग्रेस बहुत बड़े अंतर से जीतेगी। प्रदेश में खेती का रकबा बढ़ा है। इसी प्रकार सिंचित रकबा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह को जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सरपंच राधिका देवांगन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमि पूजन :-

ग्राम पंचायत भरदा (ट) द्वारा निर्मित प्राथमिक शाला भवन लागत 6 लाख तथा धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण लागत 6 लाख का लोकार्पण एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवन निर्माण लागत 14 .95 लाख का भूमि पूजन कार्यक्रम संसदीय सचिव के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप, संजीव चौधरी, केजूराम सोनबोईर, भुवनेश्वरी ठाकुर, सुलोचना देवांगन, लता देवांगन, रामबाई, जोहन निषाद, नीलू यादव, संगीता निर्मलकर, तरुण सोनबोईर, झाड़ूराम देवांगन, शांति साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page