DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 दिन से लापता था ये बालक, आखिर किसने की होगी हत्या, पत्थर से बांधकर डेम में फेंकी लाश, जांच जारी

राजनांदगांव/डोंगरगढ़… इलाके के देवकटटा में स्थित निगो जलाशय में गुरुवार को 12 साल के बच्चे की लाश मिली है। बच्चे के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं शव को पत्थर से भी बांधने का प्रयास किया गया है। मृत बालक राजनांदगांव के इंदामारा से 21 जून को लापता हुआ था।
डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि करवारी निवासी प्रमोद केसरी गुरुवार सुबह करीब 7 बजे निगो जलाशय में मछली पालन के लिए बीज डालने गया था। तभी उसने गेट के समीप रस्सी से बंधा हुआ शव देखा। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद उसकी पहचान इंदामारा निवासी 12 वर्षीय देवेश पिता जीवनराखन साहू के रूप में हुई। देवेश 21 जून से लापता था, जिसकी रिपोर्ट भी परिजनों ने लालबाग थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने बालक की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांधे फिर पेट में पत्थर बांधकर शव जलाशय में फेंका है। लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। इससे आशंका है कि जिस दिन देवेश लापता हुआ था, उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। टीआई अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि बालक की हत्या कर लाश को जलाशय में फेंकी गई है। परिजनों का बयान लेने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

You cannot copy content of this page