DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIG.BREAKING-वाट्सएप पर डीईओ द्वारा हराम के वेतन पाने वाली टिप्पणी पर आज होगा दफ्तर का घेराव, शिक्षक फेडरेशन ने दी है चेतावनी, देखिए क्या है इनकी मांगे

यह पोस्ट किया गया है डीईओ द्वारा

बालोद। विगत दिनों बालोद जिले के शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर द्वारा एक वाट्सएप ग्रुप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को हराम का वेतन पाने की प्रवृत्ति बढ़ गई है, से संबंधित टिप्पणी की गई थी। इसके अलावा और भी कई बातें जैसे स्कूल बंद है इस भ्रम में न रहे वगैरह, लिखी गई थी। इस बात से शिक्षक संगठनों में घोर नाराजगी है। सिर्फ बालोद नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ से इस टिप्पणी का विरोध हो रहा है। और इसी का परिणाम है कि अब मामला तूल पकड़ने लगा है और आज यानी 20 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे से इस मुद्दे को लेकर डीईओ आफिस का घेराव होने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम साहू , महामंत्री सीबी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को अल्टीमेटम दे दिया है। जिसमें डीईओ द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट  ग्रुप में किए जाने का विरोध की करने की बात कही गई है। फेडरेशन की मांग है कि यदि संबंधित अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से माफी नहीं मांगी जाती है या उन्हें पद से नहीं हटाया जाता है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन डीईओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। अल्टीमेटम में यह भी कहा गया है कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है तो वही फेडरेशन की इस चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर आज दोपहर 3:30 बजे डीईओ कार्यालय सरदार पटेल मैदान के पास  होता क्या है?

You cannot copy content of this page