बालोद।
बालोद जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के (18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के) सभी लोगो का कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में अब आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग टीकाकरण केन्द्र नही होंगे। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपनी सुविधानुसार कोविन पोर्टल से पंजीयन करा सकते हैं या टीकाकरण केन्द्र में जा कर आनस्पॉट पंजीयन कराकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह के नागरिको ने पूर्व में सी.जी.टीका पोर्टल के माध्यम से पहला डोज लगवाया हैं, उन्हे दूसरा डोज लगाने के समय पहले डोज का सर्टिफिकेट या टीकाकरण की तारीख बतानी होगी। साथ ही पहचान पत्र दिखाने पर उनको निर्धारित समय पर दूसरा डोज लगाया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिले में 23 जून 2021 को 18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टॉउनहॉल बालोद, प्राथ.स्वा.केन्द्र ज.सांकरा, प्राथ.स्वा.केन्द्र पीपरछेड़ी, प्राथ.स्वा.केन्द्र करहीभदर, प्राथ.स्वा.केन्द्र लाटाबोड़, प्राथ.शाला सेमरकोना, ग्राम पंचायत भवन नर्रा, प्राथ.शाला गस्तीटोला, ग्राम पंचायत भवन मटीया बी, प्राथ.शाला धरमपुरा, ग्राम पंचायत भवन साल्हेटोला, प्राथ.शाला काडें, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बरही, प्राथ.शाला मुल्ले, ग्राम पंचायत भवन मालगांव, प्राथ.शाला गोड़पाल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हर्राठेमा, प्राथ.शाला पर्रेगुडा एवं ग्राम पंचायत भवन हथौद में टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सीएचसी डौण्डी, पीएचसी आमाडुला, पीएचसी घोटिया, पीएचसी सुरडोंगर, पीएचसी चिखलाकसा, बीएसपी अस्पताल, नुहरू स्कूल, शहीद अस्पताल, चिखलाकसा, बिटाल, सल्हाईटोला, मगरदाह, तुमडीसुर, ढ़ोरीठेमा, मर्रीटोला, चिपरा, धुर्वाटोला, कोपेडेरा एवं नलकसा, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामु.स्वा.केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामु.स्वा.केन्द्र देवरी बंगला, प्राथ.स्वा.केन्द्र अरजपुरी, प्राथ.स्वा.केन्द्र भवरमरा, प्राथ.स्वा.केन्द्र दुबचेरा, प्राथ.स्वा.केन्द्र मुगचुवा, प्राथ.स्वा.केन्द्र नांहदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र पिनकापार, प्राथ.स्वा.केन्द्र संजारी, प्राथ.स्वा.केन्द्र सुरेगांव, बुंदेली, सिवनी, बंजारी, डुमाटोला, अछोली, अहिबरन नवागांव, कोसमी, बड़गांव, राघोनवागांव एवं टटेंगा, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत प्राथ.शाला गुण्डरदेही, कन्या प्राथ.शाला गुण्डरदेही, हेल्थ एवं वेलनेस कचांदुर, हेल्थ एवं वेलनेस चंदनबिरही, हेल्थ एवं वेलनेस तवेरा, हेल्थ एवं वेलनेस पैरी, हेल्थ एवं वेलनेस जोरातराई, सामु.स्वा.केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथ.शाला अर्जुन्दा, प्रा.स्वा.केन्द्र खुरसुनी, हेल्थ एवं वेलनेस गब्दी, हेल्थ एवं वेलनेस देवरी द, प्राथ.स्वा.केन्द्र भरदाकला, प्राथ.स्वा.केन्द्र कुरदी, हेल्थ एवं वेलनेस कोटागांव, हेल्थ एवं वेलनेस डुंडेरा, प्राथ.स्वा.केन्द्र माहुद बी, प्राथ.स्वा.केन्द्र सांकरी, प्राथ.स्वा.केन्द्र बेलौदी, हेल्थ एवं वेलनेस भाठागांव बी, हेल्थ एवं वेलनेस मटिया ह, प्राथ.स्वा.केन्द्र कलंगपुर, हेल्थ एवं वेलनेस रजोली, प्राथ.स्वा.केन्द्र रनचिराई, प्राथ.स्वा.केन्द्र सिरसिदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र गुरेदा, खप्परवाडा, हेल्थ एवं वेलनेस गोरकापार एवं हेल्थ एवं वेलनेस सकरौद, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सीएचसी गुरूर, सीएचसी पुरूर, सीएचसी बोडरा, सीएचसी पलारी, सीएचसी अरमरीकला, हेल्थ एवं वेलनेस पेन्डरवानी, हेल्थ एवं वेलनेस अरकार, हेल्थ एवं वेलनेस सोरर, हेल्थ एवं वेलनेस कनेरी, छेडिया, भानपुरी, मोखा, सुर्रा, मोहारा, कोसागोंदी, कोचेरा, कंवर, देवकोट, कोचवाही एवं बडभुम में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।
आज की बड़ी खबर
