रायपुर/भिलाई/ बालोद : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अधिकारी / कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक प्रदेश कार्यालय भामाशाह छात्रावास साहू काम्प्लेक्स , टिकरापारा रायपुर के “ताराचंद सभागृह” में अर्जुन हिरवानी प्रदेश अध्यक्ष की मुख्य आतिथ्य व यशवंत साहू प्रदेश संयोजक के अध्यक्षता में हुई।सर्वप्रथम भक्तमाता कर्मा की पूजा अर्चना की गई। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। बैठक में शामिल पदाधिकारियों द्वारा परिचय दिया गया। श्री यशवंत साहू ने साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के उद्देश्य , संगठनात्मक , रचनात्मक , शैक्षिक कार्यक्रम आदि का विस्तृत जानकारी दी ।अर्जुन हिरवानी प्रदेश अध्यक्ष छ ग प्रदेश साहू संघ के अनुमोदन पश्चात 13 साहू अधिकारी / कर्मचारी की प्रदेश कार्यकारिणी गठन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने अधिकारी , कर्मचारी को लाखों में चयनित व्यक्ति बताते हुए समाज हित मे कार्य करने हेतु प्रेरित किया। पाँच प्रदेश पदाधिकारियों को पाँच संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया। जो संभाग स्तर पर जुलाई माह में बैठक करेंगे। जिस जिला में साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन नही हुआ है वहाँ जिलाध्यक्ष के सहमति एवं प्रदेश संयोजक के अनुमोदन से जिला संयोजक नियुक्त करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी की प्रांतीय बैठक त्रैमासिक होगी। बैठक में तय हुआ कि एक जुलाई “डॉक्टर्स डे” को साहू चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।
ये है छग प्रदेश साहू अधिकारी/कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी

इंजी. श्री यशवंत साहू , प्रदेश संयोजक,.इंजी. श्री गोवर्धन लाल साहू (रायपुर), प्रदेश सह संयोजक,.श्री नेतराम साहू जी (रायगढ़ ) , प्रदेश सह संयोजक.श्री पंचराम साहू जी ( दुर्ग ) , प्रदेश सह संयोजक. श्री अनिल हिरवानी जी (जगदलपुर) ,उपाध्यक्ष श्री तुलसी साहू (बलौदाबाजार), उपाध्यक्ष. श्री व्ही एस साव जी ( बलौदाबाजार) , उपाध्यक्ष. श्री वेनेन्द्र कुमार साहू ( महासमुंद) , उपाध्यक्ष, श्री बेनुराम साहू जी (भिलाई, गृहग्राम नर्रा बालोद), उपाध्यक्ष,.डॉ. बेदलाल साहू ( रायपुर) उपाध्यक्ष,श्री तिहारु राम साहू जी ( रायपुर) संगठन सचिव,श्री छोटेलाल साहू , ( रायपुर) , सचिव,. श्री हर्षदेव साहू जी (दुर्ग) प्रचार सह सचिव बनाये गए।बस्तर एवं सरगुजा संभाग से जिलाध्यक्ष से चर्चा कर आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।।
