
बालोद – मनोज दुबे (पिंटु)प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मंत्री अनिला भेड़िया व जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर नगर पालिका दल्लीराजहरा के विभिन्न कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है उनका कहना है दल्लीराजहरा नगर पालिका में इस नए कार्यकाल में भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे है. निकाय मद पेयजल, एवं अन्य मदो से 2 इंची पाइप मंगाया गया है. उसकी बाजार मूल्य 1नग 1500 से 2000 के बीच है, उसे लगभग 5000 रुपये में खरीदकर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है. नगर पालिका द्वारा डस्टबिन की खरीदी की गई है. जिसका बाजार मूल्य 1 सेट का लगभग 1500 रुपये है. जिसको लगभग 7000 रुपये में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है. विभिन्न मदो से 3 सीटर स्टील चेयर जिसका बाजार मूल्य 5500 से 6000 है, उसको लगभग 12000 में खरीद कर लाखो रुपये की बंदरबाट की गई है. दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा ऐसे कई कार्य है जिसका निर्माण होने के बाद निविदा जारी कर चहेते ठेकेदार को मनचाहा दर देकर शासन् के पैसों की बंदरबाट की गई है. आरटीआई कानून के अंतर्गत नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा आवेदकों को जानकारी नही प्रदान कर खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर कांग्रेस सरकार द्वारा ही बनाये गये आरटीआई कानून की धज्जियां उड़ाई जाती है. सत्ता का दुरुपयोग कर किये जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक नही लगने से शासन प्रशासन की छवि आम जनता के बीच धूमिल हो रही है. इसलिए शिकायत की उच्च स्तरीय जांच करवा कर आम जनता के टेक्स के पैसों को बर्बाद करने वाले अधिकारियों से वसूली की कार्यवाही की जाए. ज्ञापन सौपने में सौरभ लुनिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो,रामेश्वर साहू,ताम्रध्वज सुधाकर अरविंद सौरभ,ललित जैन शामिल थे.
