DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को भाजपा के सभी मंडलो में योग शिविर

बालोद–  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  प्रदेश नेतृत्व एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के सभी 9 मंडलों में निर्धारित दो स्थानो पर योग शिविर का आयोजन प्रशिक्षित योग गुरुओं  की उपस्थिति में होगा. जिसमें प्रबुध व गणमान्य नागरिक भी योगाभ्यास का लाभ लेंगे. योगाभ्यास के समय कोविड नियमो का पालन करते हुए यह आयोजन रखा जायेगा।  ज्ञात हो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 जून 014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी. इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष विभिन्न प्रकार के योग कार्यक्रम का आयोजन होता है. कोविड 19 के संक्रमण के समय योग का महत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में तथा कोरोना संक्रमण से बचने में सर्वाधिक उपयोगी साबित हुआ है।

You cannot copy content of this page