DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आखिर घर में घुसा भालू अंततः आया पिंजरे के भीतर, बेहोश करके वन विभाग ने किया काबू, ले गए रायपुर, देखें वीडियो

बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा के एक घर में बीती रात को घुसे हुए भालू को वन विभाग की रायपुर से आई रेस्क्यू टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। पूरे 23 घंटे की मशक्कत के बाद भालू पर काबू पाया जा सका। उसे बेहोश करके पकड़ा गया। फिर उसे पिंजरे में डालकर जाल के साथ ही नंदनवन रायपुर ले गए। राम गोपाल पटेल के घर में घुसने के बाद यह भालू वहां से निकल कर एक नाले के पास जाकर छुपा हुआ था। जिसे फिर काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। भालू देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा। लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक भूल गए और भालू देखने के लिए आ पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए वन विभाग ने चुनौतियों का सामना कर भालू को बेहोश करवा कर पकड़ा।

भीड़
पहले इस घर में था भालू

देखिये वीडियो

संबंधित खबर

You cannot copy content of this page