DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के बड़गांव में “माटी” नाम की संस्था से दी जाएगी युवाओं को सैन्यभर्ती में चयन के लिए ट्रेनिंग, सीआईएसएफ में चयनित किशन को दी गई विदाई

बालोद/डौंडीलोहारा –

“माटी” युवा कल्याण संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में ग्राम बड़गांव के लाडले किशन कुमार ठाकुर के सीआईएसएफ  (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फ़ोर्स) में चयन हुआ है. जिसका गांव से विदाई समारोह का आयोजन चारदुवारी चौक में रखा गया,साथ ही माटी संस्था की नीव रखी गई. जिसके अंतर्गत सैन्य भर्ती परीक्षा में प्रयासरत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने की रूपरेखा तैयार की गई. संस्था के संरक्षक वैभव छत्तीसगढ़िया ने बताया कि उनके इस संस्था से गांव के साथ-साथ आसपास के गांव में भी युवाओं को लाभ मिलें इसके लिए काम करेंगे. ताकि अधिक से अधिक युवाओ का देश सेवा के लिए चयन हो सके.चयनित जवान किशन कुमार ठाकुर काफी लंबे समय से प्रयासरत थे. उनकी शिक्षा गांव के शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय बड़गांव व स्नातक शासकीय कॉलेज बालोद में हुई. उनके पिता टीकम सिंह ठाकुर शा. उ.मा.वि. कोचेरा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है व माता चंद्रिका ठाकुर गृहणी है.उनके इस सफलता के पीछे माता पिता के साथ साथ उनके दादी जी परिवार जनों का आशीर्वाद सदैव बना रहा।

विदाई समारोह का संचालन युगल किशोर साहू ने किया. पूर्ण सहयोग सहपाठी मित्रों का रहा। कार्यक्रम में उपस्थित गांव के युवा सरपंच दीपक ठाकुर, ग्राम प्रमुख चमरू राम ठाकुर, ग्राम पटेल परमानंद साहू,पूर्व पानी पंचायत अध्यक्ष अशोक पटेल, वरिष्ठ नागरिक बहुर सिंह रावटे, बिसुन मराठे  , भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, सूर्यकांत दुबे, चेतन पटेल,समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शा उ मा वि बडगांव के प्राचार्य जे के उइके ,कादम्बिनी यादव खिलेश्वरी तिवारी, वेद राणा एवं अन्य स्टाफ के द्वारा भी किशन का सम्मान और विदाई दिया गया.

You cannot copy content of this page