राजनांदगांव/सुरगी – सुरगी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 304 बी का मामला दर्ज सभी को जेल भेज दिया है । ग्राम आरला में 23 वर्षीय देविका साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने बेटी को दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया। शादी के बाद से देविका को कैलाश सहित उसके सास-ससुर और देवर लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज कम लाने की बात कहकर मारपीट करते थे। देविका के पति कैलाश साहू, देवर नितिन साहू, ससुर ज्ञानेश्वर और सास सोहागा बाई को गिरफ्तार किया है।शादी के बाद से लगातार हो रही प्रताड़ना की जानकारी देविका ने अपने मायके पक्ष को दी थी। लेकिन समय के साथ सबकुछ ठीक होने की बात कहकर उसे समझाइश दे दी गई। जब दहेज के लिए मारपीट की घटना जब बढ़ती ही गई तो देविका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

