दल्लीराजहरा/बालोद(छग) – अब तक आईडी हैक करने की घटना कई सामने आई है. जिसमें आरोपी पकड़ में नहीं आते. अनजान व्यक्ति हमारी आईडी या सोशल मिडिया एकाउंट हैक कर लेते हैं. पर यह किस्सा थोडा अलग है. एक पति ने अपनी पत्नी की मेल आईडी हैक कर ली और उसका दुरपयोग करने लगा है. इसकी भनक लगी तो पत्नी ने थाने जाकर शिकायत कर दी. पुलिस ने पति के खिलाफ ही साइबर क्राइम की धारा 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. ईमेल आईडी हैक करने पर आरोपी पर एफआईआर दर्ज किया गया है . 18 जून 2021 को प्रार्थिया करिश्मा पटेल पिता चम्पक लाल उम्र 23 वर्ष ने अजय सिंह सारथी पर आरोप लगाया है कि उनकी ईमेल आईडी हैक कर पासवर्ड और रिकवरी आईडी को बदल दिया गया है इसके साथ ही अजय सिंह सारथी द्वारा प्रार्थिया का मेल आईडी उपयोग कर दुरूपयोग किया जा रहा है. यहां आपको यह बताना भी जरूरी है कि पूर्व में अजय सिंह सारथी दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया जा चूका है | इनका विवाह अजय सिंह सारथी एवं करिश्मा पटेल 29 जून 2020 को हुआ था जिसके बाद अजय सिंह सारथी द्वारा अपनी पत्नी के साथ दहेज़ को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था .जिससे पीडिता द्वारा तंग आकर 09 नवम्बर 2020 को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 498A,506, 323, 377, 34,Ipc के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था, जो कि बाद में आरोपी अजय सिंह सारथी को जमानत पर रिहा हुआ था अब नया विवाद आईडी हैक करने से सामने आ गया है.
अजब-गजब – ये हैकर तो पति ही निकला ,,,,जब पत्नी ने लगाया पति पर ही मेल आईडी हैक कर दुरपयोग करने का आरोप, दल्ली थाने में केस दर्ज
