DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज सेवी संगठन हिंद सेना की पहल- गरीब परिवार की लड़कियों को दी जाएगी निशुल्क सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग, देखिये कहां करें संपर्क

बालोद।समाज सेवी संगठन हिंद सेना द्वारा एक छोटी सी पहल शुरू की जा रही है। जिसके तहत गरीब परिवार की लड़कियों को निशुल्क सिलाई कढ़ाई की ट्रेनिंग दी जाएगी।तरुण नाथ योगी, प्रदेश मुख्य संयोजक, हिन्द सेना(मो.9713500400) ने बताया यह पहल बालोद जिला के लिये है। निशुल्क सिलाई सीखने के लिए एसटी ओबीसी एससी हितग्राहियों के लिए ट्रेनिंग दिया जाएगा। जिसको भी करनी हो वह अपना आधार कार्ड राशन कार्ड दो फोटो के साथ संपर्क करें। यह ट्रेनिंग 3 महीने के लिए रखा गया है। जिसमें आप सबको प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आपके बिजनेस के लिए लोन दिलाया जाएगा। जिससे आपका परिवार और आपका भविष्य उज्जवल हो।

You cannot copy content of this page