DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 दिन से लापता ग्रामीण की हंचलपुर के नाले में मिला शव, इलाके में सनसनी.,हत्या या आत्महत्या?जांच में जुटी पुलिस

दादू सिन्हा,धमतरी
जिले के भखारा थाना के ग्राम हंचलपुर के नाले में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह हंचलपुर गांव के लोगो ने नाले में गांव के ही एक व्यक्ति का शव देखा ।जहां व्यक्ति की लाश को देख कर ग्रामीण शंका जता रहे है कि किसी ने इस व्यक्ति को कही हत्या कर के तो नही फेक दिया है क्योंकि हांथ व गला गमछा से बंधा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,बताया जा रहा है की शव पानी की वहज से पूरी तरह से फूल चुका था और सड़ना भी शुरू हो गया था,वही मृतक व्यक्ति की पहचान सहदेव साहू 55 वर्ष के रूप में हुई है जो हंचलपुर का ही रहने वाला है। जो अपने घर से बुधवार से लापता था,भखारा पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी,फिलहाल पुलिस मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You cannot copy content of this page