भरत भरद्वाज, फरसगांव(कोंडागांव/छग)।
फरसगांव नगर के कोरा प्लाट के पास चलती हुई एक इयोन कार में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को सामने आया। बताया जाता है वक्त रहते कार में सवार दंपत्ति व उनके बच्चे निकले और अपनी जान बचाई ।

आग अचानक तेज गति से बढ़ती गई और लगभग 15 मिनट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया ।
जानकारी लगते ही तत्काल नगर पंचायत की टीम व पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा पानी टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी जानकारी के अनुसार कार निवासी विजय जैन निवासी कांकेर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सवार थे। अपने पत्नी व बच्चे के साथ 10 जून को कांकेर से अपने ससुराल फरसगांव ब्लॉक के ग्राम फुपगांव जा रहे थे इसी बीच अचानक फरसगांव नगर के कोर्राप्लाट के पास पहुंचते ही कार के सामने इंजन से धूआ निकला शुरू हुआ और देखते देखते आग लग गई ।वक़्त रहते विजय जैन अपनी पत्नी व बच्चे के साथ कार से सुरक्षित निकलकर बाहर आ गए और कार धू धू कर जलता रहा 15 मिनट में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव की थाना पुलिस एवं नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर से पानी लाकर जलती कार को बुझा कर जलती कार पर काबू पाया गया । शार्ट सर्किट होने के चलते चलती हुई कार में आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है ।