Sat. Sep 21st, 2024

आखिर भाजपाइयों ने क्यों कहा- किसानों को बरगला रहें हैं छोटी सोंच वाले कांग्रेसी, कृषि बिल है किसान हितैषी कृषि यंत्र पूजन सभा कर भाजपाइयों ने किया कृषि कानून का समर्थन

बालोद। झलमला में आज ग्रामीण भाजपा मंडल का अनूठा आयोजन हुआ। मोदी सरकार के तीन कृषि बिल के समर्थन में भाजपाइयों ने किसानों को भी इकट्ठा कर कृषि यंत्र पूजन सभा रखी। जहां यंत्रों की पूजा के बाद इस बिल ले फायदे बताए गए। तो वहीं कांग्रेसियों पर किसानों को छोटी सोंच वाले व बरगलाने का आरोप लगाया गया। भाजपाइयों ने बिल को किसान हितैषी बताया। इस सभा में भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, किसान नेता पवन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख सहित अन्य नेताओं ने जमकर भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते उनकी कमियां गिनाई।

भाजपा नेताओ ने एक स्वर में कहा केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के मजबूती से काम करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके सरकार ने किसानों के पक्ष में निर्णय लेते हुए तीन कृषि कानून बिल लोकसभा में तथा राज्यसभा में पास करवाएं जिसके विरोध में छोटी सोच की कांग्रेस पार्टी ने किसानों को बरगलाने , किसानों को भड़काने का प्रयास किया और वहीं विरोध का भाव इस कदर हुआ कि कृषि यंत्र में प्रमुख ट्रेक्टर को जलाने का प्रयास किया,ऐसा जबकि कोई किसान नही कर सकता। साथ ही प्रदेश सरकार किसानों के प्रति अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देते हुए भूपेश बघेल भी उस कृषि कानून का विरोध करती है, और धान खरीदी को लेट लतीफ की जा रही है। जबकि राज्य को कृषि संबंधित केंद्र सरकार के द्वारा जो धान खरीदी की राशि जारी 9 हजार करोड़ रुपया जारी कर दी गई है उसके बाद भी भूपेश सरकार धान खरीदी को 1 दिसम्बर रखा गया है ,जबकि रमन सिंह की सरकार में 1 नवम्बर से ही धान ख़रीदी प्रारम्भ हो जाती थी। जानबूझ कर भूपेश सरकार सिर्फ विरोध करने के बहाने धान खरीदी 1 नवम्बर से नही कर रही है। यह कानून किसानों हित में है। इस बात को पहुचाने का प्रयास कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर,फावड़ा,कुदाल आदि का पूजन सभा के साथ हुआ।

पीएम मोदी को धन्यवाद पत्र भी भेजेंगे भाजपाई
साथ ही एक धन्यवाद पत्र पोस्टल कार्ड भी सभा पर लिखी गई। जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंडल की ओर से भेजा जाएगा। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल ने कृषि यंत्र पूजन सभा का आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश भाजपा और जिला भाजपा के दिशा निर्देश में रखी गई थी।जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित हुए राकेश यादव प्रदेश मंत्री भाजपा,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण पंवार , वरिष्ठ भाजपा व किसान नेता पवन साहू , वरिष्ठ नेता छगन देशमुख ,जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव जी( छोटू )जिला मंत्री शरद ठाकुर , तोमन साहू किसान मोर्चा जिला महामंत्री बालोद, प्रचार प्रसार मंत्री राजीव रिंकू शर्मा, कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष धरम साहू,प्रकाश नाहर पूर्व मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सदस्य खिलेश्वरी साहू जिला पंचायत के सम्मानित सदस्य कृतिका साहू जनपद उपाध्यक्ष मंत्री साहू, जनपद सदस्य द्रोपति वर्मा, वरिष्ठ नेता भोलाराम साहू, कश्चित् साहू, मनोहर सिन्हा देवीलाल डड़सेना, मणिकांत बघेल किशोर यदु, कृष्ण कुमार वर्मा,युवा नेता भूपेंद्र चंद्राकर संतोष साहू सतानंद साहू विकास साहू मंडल महामंत्री वीरेंद्र साहू दानेश्वर मिश्रा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित हुए जिसमें से चित्रसेन साहू नीलकंठ साहू महेश पटेल गिरधर ठाकुर ,देव लाल , रामेश्वर पटेल ,छन्नूलाल साहू, चिमनलाल देशमुख, डौंडीलोहारा के मंडल अध्यक्ष जयेश ठाकुर, महेश्वर सिंह यादव, ओमप्रकाश रात्रे ,भान सिंह साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद चंद्रभान साहू , कीर्तन साहू, विजय कुमार, गणेशराम साहू अशोक ,,छन्नू साहू,उमेश पटेल, पुरुषोत्तम सार्वा,विजय सोनखुटिया,कीर्तन साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू तथा महामंत्री वीरेंद्र साहू एवं दानेश्वर मिश्रा के निगरानी में संपन्न हुआ।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page