DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल- लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए साहू समाज कलश यात्रा के जरिए कर रहा प्रेरित

बालोद।कोरोना से जंग जीतना उतना ही ज्यादा जरूरी है जितना कोरोना से बचने के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाना। आमतौर पर कई गांव में लोग वैक्सीन लगाने को लेकर आगे नहीं आ रहे हैं। जिसके पीछे कई तरह की भ्रांतियां हैं। तो वही वैक्सीन स्वैच्छिक है। इस वजह से सरकार व प्रशासन कोई दबाव नहीं बना सकती। पर लोग भ्रांति वश वैक्सीन लगवाने से पीछे हट रहे हैं। इस बात को भांपते हुए साहू समाज द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर एक अनूठी पहल की गई है। वह यह कि लोगों को समाज के द्वारा अब अलग-अलग आयोजन के जरिए कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निर्देश पर जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष किशोरी साहू के आह्वन पर सभी तहसील साहू संघ के द्वारा अपने-अपने परिक्षेत्र में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए प्रोत्साहन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है। गांव में इस तरह के आयोजन करके ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने की अनूठी मुहिम छेड़ी गई है। इसके आयोजन कई परिक्षेत्र में शुरू भी हो गए हैं। जैसे कर्मा जयंती पर साहू समाज की महिलाएं कलश धारण करके निकलती है और लोगों को समाज की एकता व संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करती है। उसी तरह इस बार भी कलश यात्रा निकल रही है। पर इसमें कोरोना के टीकाकरण को लेकर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ताकि लोगों की सोच बदले और भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हो और स्वेच्छा से लोग अस्पताल जाकर टीका लगवाएं। यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि लोग टीकाकरण में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से अस्पतालों में निर्धारित संख्या में टीका लगवाने के लिए लोग भी नहीं पहुंच पाते हैं ऐसे में यह स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती बनी हुई है कि कैसे टीका का सही इस्तेमाल हो। जो वैक्सीन सप्लाई हो रही है वह पूरी तरह से खत्म हो कोई वैक्सीन डोज व्यर्थ खराब न हो। इस चुनौती में प्रशासन और शासन का साथ देने के लिए साहू समाज भी सामने आ खड़ा हुआ है और एक सार्थक प्रयास करते हुए इनके द्वारा महिलाओं व बच्चों के जरिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अलग-अलग जागरूकता नारे के साथ रैली, कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुरुर निवासी अर्जुन हिरवानी का कहना है कि लोगों को पॉजिटिव सोच रखनी होगी। टीका से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। जबकि हम टीका लगाकर पहले से ज्यादा खुद को मजबूत कर सकते हैं और हमें कोरोना होने का खतरा भी कम होगा। अगर कोरोना होता भी है तो वह उतना घातक नहीं होगा। अगर वही हम टीका नहीं लगाए हैं और हमें कोरोना होता है तो फिर हमें और भी कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है इसीलिए टीका लगाने से हमें कतई पीछे नहीं हटना चाहिए और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए साहू समाज पूरे क्षेत्र में परिक्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पहल कर रही है। साहू समाज सिर्फ साहू ही नहीं बल्कि अन्य सर्व समाज से अपील कर रही है कि जितने भी घर के जो भी सदस्य टीकाकरण की पात्रता में आते हैं वे जब भी अस्पताल में शिविर लग रहे हैं टीका लगवाने के लिए जरूर जाए और शासन प्रशासन का सहयोग करें।

पिरिद में हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निर्देशानुसार एवं जिला साहू संघ बालोद के अध्यक्ष किशोरी साहू के आह्वान पर तहसील साहू संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू और परिक्षेत्रीय साहू समाज कुरदी के अध्यक्ष उमाशंकर साहू के निर्देशानुसार ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पिरीद अध्यक्ष रमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन मे साहू समाज पिरीद द्वारा वैक्सीन लगाओ जागरूकता रैली निकाला गया। इस दौरान अनुरुद्ध साहू, बहुरसिंह, छबिल हिरवानी, योगेंद्र साहू, बिरेंद्र साहू, घंसू साहू एवं परिक्षेत्र महिला उपाध्यक्ष श्रीमती धरम बाई हिरवानी, त्रिवेणी साहू, लीला बाई साहू, माना बाई साहू, बबली साहू, ललिता साहू एवं रुपोतीन साहू
और ग्रामीण साहू समाज पिरिद के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू ने जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

You cannot copy content of this page