DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल मोहला में स्काउट्स ने विधायक इंदरशाह मंडावी के सानिध्य में वृक्षारोपण किया,विश्व पर्यावरण दिवस पर मोहला स्काउट्स ने किया वृक्षारोपण

मोहला। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच आर सोम के निर्देशानुसार व बीईओ मोहला श्री आर के अंबादे व एबीओ श्री आर के देवांगन के मार्गदर्शन में स्काउट एवं गाइड संघ मोहला के शा उ मा विघालय दुगाटोला,गोटाटोला(बांधाटोला),कुम्हली व शेरपार विद्यालय के स्काउट एवं गाइड बच्चों ने मुख्य अतिथि विधायक व संसदीय सचिव श्री इंदरशाह मंडावी जी के सानिध्य में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व स्काउट ब्लाक सचिव श्री वीरेन्द्रपाल लाडेशवर ने किया।साथ ही स्काउट एवं गाइड प्रभारी श्री अजय सिंह,उपेन्द्र राठौर एवं संजय देवांगन का सहयोग रहा ।

मोहला एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत सभी शालाओं के आसपास व परिसर के भीतर वृक्षारोपण करने के लिए ग्रामीणों, शिक्षको व बच्चो को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्काउट गाइड के टीचर्स ब बच्चे बढ़िया प्रयास कर रहे है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनपद सीईओ चुरेन्द्र जी, समाज सेवी संजय जैन, जनपद अध्यक्ष लगने चंद्रवंशी सभी का समर्थन व पचांयत सचिवों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीतिन लोनहारे, अफ़ज़ल शेख, राजकुमार यादव, मनीष कोकिला, पीएस तरार, डीपी पाड़े उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page