DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्यावरण सहेजने डौंडीलोहारा में चल रहा 3 दिनों का विशेष अभियान- नगर पंचायत कैंपस, दंतेश्वरी मंदिर सहित कई जगह रोपे जा रहे पौधे, सुरक्षा का भी संकल्प

डौंडीलोहारा। पर्यावरण दिवस 5 जून से तीन दिवसीय नगर पंचायत द्वारा वृहद आयोजन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। जिसके तहत दंतेश्वरी मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने पौधे रोपे। इसके अलावा नगर पंचायत डौंडीलोहारा कैंपस में वृक्षारोपण किया गया। तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत परिवार द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पूरे नगर पंचायत कैंपस और नगर पंचायत परिसर के बाहर एवं दंतेश्वरी प्रांगण के आसपास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष गायकवाड के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के दिशा में पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लेकर सभी पार्षद गण नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में पर्यावरण सुरक्षित रखने की दिशा में पहल की गई। इस कार्यक्रम में श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा श्री मनीष गायकवाड मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत डौंडीलोहारा उप अभियंता भानु प्रकाश घोष , सभापति झुमुक लाल कोसमा शोभा राजपूत सोहद्रा देवांगन अनीता साहू पार्षद दशोदा भूआर्य रहिमत कोसमा विकास कुमार लोढा समाजसेवी पूर्व पार्षद नवाब जिलानी और नगर पंचायत स्टॉप पंकज चंद्राकर अनुज कुमार सिन्हा ईश्वर आर्य पुरुषोत्तम चंद्राकर प्रकाश ठाकुर नीलकंठ ठाकुर महेंद्र साहू राम गुलाल सिन्हा राजेश यादव गोविंद सुभाष श्रीवास्तव महेंद्र बघेल फूल सिंह कोसमा सहित सभी अधिकारी कर्मचारी सफाई कर्मी एवं निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page