DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली में अपहृत हुई नाबालिग मिली, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, जेल दाखिल

दल्लीराजहरा – 14 वर्ष की नाबालिग युवती को दल्लीराजहरा के युवक विशाल देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 11 बजरंग चौक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 04-जून की रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद युवती अपने दादा के यहाँ गई थी उसके बाद फिर वापस लौट कर नहीं आई | परिजनों द्वारा रात्रि में ही युवती की खोजबीन की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली फिर दुसरे दिन सुबह युवती की गुमशुदगी की राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और युवती के पिता द्वारा संदेह के आधार पर युवक विशाल देवांगन का नाम बताया गया क्योंकि युवक उसके यहाँ आता जाता था और जब से युवती लापता हुई है उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल रही थी |उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई संदेहास्पद युवक विशाल देवांगन ही आरोपी निकला रिपोर्ट लिखवाने के 3 घंटे के अन्दर पुलिस द्वारा युवक विशाल देवांगन को धारा 363 366 व 376 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया |

You cannot copy content of this page