DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-प्रेम प्रसंग- पचेड़ा में युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा रिंकी,,, तुमसे ये उम्मीद नही थी, पुलिस बोली- शराबी प्रवृत्ति से लड़की शादी से मना करते थे


बालोद/ डौंडी। डौंडी ब्लॉक के ग्राम पचेड़ा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि युवक किसी लड़की से प्रेम करता था, लेकिन जब उस लड़की ने शादी से इंकार कर दिया, तब उसने मौत को गले लगा दिया।मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने रिंकी नाम की लड़की का जिक्र किया है। इसके अलावा उसने रिंकी से किसी बात को लेकर झूठ नहीं बोलने की बात भी लिखी है। ये भी लिखा है कि मुझे तुमसे ये उम्मीद नही थी।
वहीं, उसने इसी नोट में उसने लिखा है कि लव यू मां, नानी मुझे माफ कर देना मेरे जैसी औलाद किसी को नहीं मिले।मृतक का नाम शेखर ठाकुर (21) है। पूरी घटना शनिवार की है, रविवार को पुलिस दिनभर केस की जांच में जुटी रही। टीआई अनिल ठाकुर ने बताया परिजनों के बयान के अनुसार मृतक शराबी प्रवृत्ति का था। इस वजह से कोई लड़की उसके साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं होती थी। अंदाजा यही है कि सुसाइड नोट में जिस लड़की का नाम उसने लिखा है उसने भी शादी करने से इनकार किया होगा और इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया होगा। मामले की जांच चल रही है। शेखर ने अपने घर के ही एक कमरे में पंखे पर फांसी लगाई है।

You cannot copy content of this page