DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्यावरण दिवस पर किसान मोर्चा ने शुरू किया आओ एक पेड़ लगाएं प्रोजेक्ट 2021, किसान नेताओं ने लगाए पौधे

बालोद।जिला किसान मोर्चा बालोद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आओ एक पेड़ लगाएं अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गण द्वारा अपने घर व आसपास में एक पौधा लगाया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपना सेल्फी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया। ताकि अन्य पर्यावरण प्रेमी इससे प्रेरणा ले सके। इस संबंध में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने बताया कि किसान मोर्चा जिला बालोद द्वारा एक छोटा सा प्रयास विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल जंगल जमीन जानवर व जन को बचाने हेतु यह अभियान शुरू किया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। अभी जिला व मंडल स्तर पर वृहत रूप से यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले भर में लगभग 10000 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। जिला उपाध्यक्ष लीलाराम सोनबोईर ने कहा की आज एक पेड़ का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए मेरे द्वारा भी पौधारोपण का कार्य किया गया है। जिसकी देखभाल मैं स्वयं करूंगा। जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि आज इस कोरोना काल ने ऑक्सीजन का महत्व बता दिया है। अतः हम किसान मोर्चा के माध्यम से लोगों को जागरूकता करके पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला महामंत्री मनोहर सिन्हा ने कहा कि आज मैं कोविड सेंटर में हूं और पार्टी के आदेश अनुसार सामाजिक सरोकार का निर्वहन करते हुए मैं भी एक पौधा लगाया हूं। निश्चित ही हम सब एक एक पौधा लगाने का संकल्प लें ताकि पर्यावरण संवर्धन सार्थक हो।
इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष मदन साहू रमेश सोनवानी लीलाराम सोंनबोई महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिंह मंत्री गण टिकेश्वर पांडे विजय सोनकर कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर अनिल साहू भूपत हटीले मंडल अध्यक्ष पन्ना साहू मतेंद्र वैष्णो शशिकांत साहू टीकाराम निषाद विश्वकर्मा जनपद सदस्य सदस्य हरीश चंद्र साहू संदीप साहू सांसद प्रतिनिधि संदीप लोढ़ा पंकज चौधरी सोमेंद्र साहू सौरभ नीलम निर्मलकर प्रमोद यादव राजा यादव टीका राम साहू आदि ने वृक्षारोपण कर अपनी सहभागिता प्रदान की।

You cannot copy content of this page