DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेक पहल- शिक्षा स्वास्थ्य के साथ अब सफाई कर्मियों व जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आया मानव उत्थान सेवा समिति, कर्मियों का किया सम्मान, जरूरतमंद गरीब परिवारों को दिया राशन

रिपोर्ट- हरिवंश देशमुख। मालीघोरी

मानव उत्थान सेवा समिति व मानव सेवा दल छत्तीसगढ़ के सयुंक्त तत्वाधान में सदगुरूदेव श्री सतपाल महाराज के प्रेरणा से कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण प्रभावित मालीघोरी व बालोद के गरीब असहाय जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरण किया गया व सफाई कर्मी का सम्मान किया गया। वैश्विक महामारी के कारण जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लगाया गया था। जिसमें सभी लोग घर पर सुरक्षित थे। तब सफाई कर्मीयों ने सफाई के साथ-साथ घर-घर जाकर कचरा उठा रहे थे इसी कार्य को देखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव सेवा दल जिला बालोद द्वारा सफाई कर्मियों को सम्मान किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा की उपस्थिति में मानव उत्थान सेवा समिति छत्तीसगढ़ के भिलाई आश्रम प्रभारी महात्मा भुवनेश्वरी बाई एवं शैला बाई के द्वारा 80 सफाई कर्मियों को शाल,श्रीफल एवं मास्क भेंट कर सफाई कर्मियों सम्मान किया गया एवं लॉकडाउन से प्रभावित असहाय गरीब जरूरतमंद गरीब परिवारों को बालोद तहसील के तहसीलदार रश्मि वर्मा के उपस्थिति में भिलाई आश्रम क्षेत्र के प्रभारी महात्मा भुवनेश्वरी बाई शैला बाई के द्वारा महादेव भवन में जरूरतमंद गरीब 55 परिवारों को मालीघोरी के शिकारीपारा में 25 गरीब परिवारों को सुखा राशन सामग्री वितरण किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ मानव सेवा दल के प्रांतपाल उग्रसेन पटेल,जिला प्रधान रोहित नायक, लच्छू देशमुख,श्याम लाल निषाद खूबलाल भट्ट,केशव पटेल,अश्वनी सिन्हा, कृष्णा देवांगन,रीपा पटेल एवं संस्था के अनेक कार्यकर्ताओं का सहभागिता रहा।

मानव उत्थान सेवा समिति आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक सेवा कार्य भी किया जाता है जैसे मिशन एजुकेशन,मिशन मेडिसिन,वृक्षारोपण,स्वच्छता अभियान,चिकित्सा शिविर, शीतल जल प्याऊ जैसे अनेकों जनहित का कार्य करते आ रहे हैं।भुवनेश्वरी बाई जी
प्रभारी महात्मा भिलाई आश्रम क्षेत्र

मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा एक संवेदनशील पहल है हमारे नगरपालिका के सफाई कर्मी जिसे हम स्वच्छता दीदी कहते हैं उसे मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया इस तरह की सेवा कार्य के लिए संस्था एवं संस्था के सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद।विकास चोपड़ा
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद

संस्था द्वारा अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से चल रहा है सेवा कार्य

मिशन एजुकेशन-मिशन एजुकेशन के तहत लगभग 6 वर्षों से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्टेशनरी वितरण किया जा रहा है एवं विभिन्न केंद्रों के माध्यम से संस्था के स्वयं सेवकों द्वारा इस करोना कॉल में 15 जगहों में लगभग 535 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कर शिक्षा प्रदान कर किया जा रहा है।
खाद्य सामग्री वितरण– इस करोना कॉल में जरूरतमंद लगभग 4855 लोगों को संस्था द्वारा निशुल्क खाद्य सामग्री वितरण कर राहत पहुंचाई गई।
मिशन मेडिसिन के तहत जरूरतमंद गरीब,असहाय, लगभग 1524 लोगों को निशुल्क जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई गई, साथ ही साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से लगभग 1149 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया एवं 100 यूनिट रक्तदान किया गया।
वृक्षारोपण संस्था द्वारा लगातार कई वर्षों से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है जिसके तहत बालोद जिले में लगभग 510 पौधौ एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों में लगभग 2915 पौधों का सुरक्षित जगहों में वृक्षारोपण किया गया।
सफाई अभियान प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर एवं 1 जनवरी को संस्था द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान भी किया जाता है जिसमें सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया जाता है।

You cannot copy content of this page