DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिनके नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा, उन्होंने पूर्ण किए सफल 7 वर्ष, सेवा ही संगठन का लक्ष्य लेकर महिला मोर्चा ने बांटा फल

बालोद

बालोद ज़िला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जनजागरण अभियान मुहिम चलाया जा रहा है और सेवा ही संगठन के लक्ष्य को लेकर महिला मोर्चा द्वारा सुख आश्रय वृद्धाश्रम में फल मास्क सहित ज़रूरी सामग्रियां वितरित की। महिला मोर्चा द्वारा मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर भी सेवा ही संगठन के तहत महिलाए घर से निकल रही है।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कार्य करके अनोखी मिसाल कायम की है। हिंदुस्तान का डंका पूरे विश्व भर में बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाकर एक देश एक संविधान एक निशान को कायम किया है, ताकि सभी देशवासियों को एक समान सम्मान वे न्याय मिल सके। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं की भावनाओं को समझते हुए तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त कर दिया है, जिससे मुस्लिम महिलाएं वर्षों से इस पीड़ा को झेल रही थी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने चुनौतियों का डटकर सामना किया है। उनके मार्गदर्शन में भारत का आत्मविश्वास जागा। आत्मनिर्भर भारत की राह बनी है और देश के गांव, गरीब, किसान, दलित, पीडि़त और वंचित को पहली बार यह अहसास हुआ है कि केंद्र में उनकी अपनी सरकार है सभी महिलाओं ने हमेशा ज़रूरत मंद लोगों की मदद करने का प्रण भी लिया।
ज़िला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू ने केंद्र सरकार ने सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर विवाद को भी समाप्त करके देशवासियों की भावनाओं को जागृत किया है और इसका निर्माण आरंभ भी कर दिया है। मोदी सरकार ने उद्योगपतियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, मजदूर आदि सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं इस दौरान प्रमुख रूप से सरोज गंगबेर रेखा यादव, हितेश्वरी कौशिक एवं अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page