स्कूल गेम्स में निपानी के बच्चे मनवाते हैं लोहा, गोल्ड, रजत विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत



बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम निपानी के बच्चे स्कूल गेम्स में अपनी लोहा मनवाते हैं। लगातार कई खेलों में यहां के बच्चे अव्वल रहे हैं। जिले में स्कूल गेम्स के तहत विजेता खिलाड़ियों की संख्या निपानी में सबसे ज्यादा है। इसी क्रम में
शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल निपानी में स्कूल गेम्स फेडरेशन द्वारा 2018-19 एवं 2019-20 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रिड़ा प्रतियोगीता चोई क्वांग डो मार्शल आर्ट एवं योंगमुङो मार्शल आर्ट में निपानी के 11 छात्र-छात्राओं ने 3 स्वर्ण पदक,2 रजत पदक,6 कांस्य पदक जीते थे। उन्हें क्रमशः 21000,15000,10000 का कुल 1,53,000 रुपये का चेक सोमवार को प्रदान किया गया। प्राचार्य सी.बी.बंजारे एवं व्यायाम शिक्षक (कोच) सुरेश शांडिल्य , खेल प्रभारी टी.पी. साहू ने सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाये दी। पूरे जिले में निपानी स्कूल को सबसे ज्यादा पदक प्राप्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बालोद आर.एल.ठाकुर ने विद्यालय के प्राचार्य एवं व्यायाम शिक्षक और सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

इन्हें मिला है पदक

3 स्वर्ण पदक
कु.गायत्री ,कु.दिव्या,कु.पुष्पलता

2 रजत पदक

कु. समीक्षा निषाद,गुलशन कटेन्द्र

6 कांस्य पदक
कु.ट्विकंल ,कु.पूर्णिमा, धनेश्वर,अजय बघेल, कोमेश्वर,सोनल चंद्राकर को मिला है।

You cannot copy content of this page