DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला व बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर 2 लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, इधर मनरेगा काम से लौटने के दौरान महिला से चिट्ठी देकर छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद/ राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के थाना गंडई क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा कुमार जांगड़े व चोवा टंडन द्वारा एक महिला को उसके घर में घुसकर महिला व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद दोनों फरार थे।

जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तो वहीं दूसरी घटना बालोद जिले के देवरी बंगला थाना क्षेत्र में एक गांव में सामने आई है। जहां पर मनरेगा कार्य के दौरान एक गांव की महिला को मनरेगा कार्य से लौटने के दौरान गली में रुक कर आरोपी देवेंद्र कुमार साहू निवासी जेवर तला द्वारा बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ लिया व जबरदस्ती चिट्ठी दिया।

पीड़िता द्वारा घटना के बारे में अपने पति व जेठानी को बताई। फिर लोगों ने आरोपी के घर जाकर समझाया तो वह गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद फिर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। देवरी पुलिस ने धारा 341, 354, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिसे 27 मई को गिरफ्तार किया गया।

You cannot copy content of this page