DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING.NEWS-कांग्रेस के कृषि कानून बिल विरोध के जवाब में अब यहां भाजपाई करेंगे कृषि यंत्र पूजन सभा, झलमला में होगा यह अनूठा आयोजन, देखिए भाजपा की क्या है रणनीति

बालोद। मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए कृषि कानून बिल को लेकर कांग्रेसियों ने इसे काला कानून बनाते हुए इसे मुद्दा बनाकर विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस द्वारा कई जगह विरोध सभा ली गई है। अब इस सभा व विरोध का जवाब देने के लिए भाजपाई इस बिल को किसान हित में बताने के लिए अनूठा आयोजन करने जा रहे हैं। यह आयोजन है कृषि यंत्र पूजन सभा।

पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। बालोद जिले में भी भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा इस सभा का आयोजन 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे झलमला में किया जाएगा। जिसमें भाजपाइयों द्वारा अपने आसपास के किसानों को भी इस सभा में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा के माध्यम से भाजपाई इस कृषि कानून बिल के फायदे भी बताएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश आह्वान एवं जिला भाजपा अध्यक्ष के दिशा निर्देशानुसार केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कृषि कानून बिल जो लाया गया है उसके समर्थन में ग्रामीण भाजपा मंडल द्वारा कृषि यंत्र पूजन सभा का आयोजन होना है। जिसमें प्रमुख रुप से राकेश यादव, प्रदेश मंत्री भाजपा, अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जिला  भाजपा, पवन साहू वरिष्ठ नेता भाजपा,  छगन देशमुख ,राकेश यादव ,छोटू भाजपा जिला उपाध्यक्ष की उपस्थिति में मंडल द्वारा झलमला में कृषि यंत्र पूजन सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें मंडल के समस्त पदाधिकारी  सहित समस्त कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या पर उपस्थित होने और इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, महामंत्री बीरेंद्र साहू, दानेश्वर मिश्रा ने अपील करते हुए बताया गया कि कृषि कानून बिल को किसानों तक पहुंचाने का यह जो प्रयास मंडल द्वारा की जा रही है वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसका सभी कार्यकर्ता व नेता ख्याल रखें और अपने साथ किसान भाइयों को भी इस सभा में ले कर के पहुंचे।

You cannot copy content of this page