सैनिटाइजिंग मशीन से होगी अर्जुंदा नगर की सुरक्षा, अध्यक्ष निधि से हुई खरीदी, संसदीय सचिव ने किया उद्घाटन



बालोद। अब नगर पंचायत अर्जुंदा के गलियों की सफाई सैनिटाइजिंग मशीन से होगी। कोरोना को देखते हुए इस पर रोकथाम के लिए नियमित सैनिटाइजिंग जरूरी है। जिस पर एक सजग जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन ने अपनी निधि से सैनिटाइजिंग ई-रिक्शा मशीन खरीदी। जिसका उद्घाटन गुरुवार को संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन ने हरी झंडी दिखाई तो संसदीय सचिव व विधायक निषाद ने खुद इस ई रिक्शा को चलाकर सुविधा का उद्घाटन किया।

इसके बाद फिर नगर में नगर पंचायत प्रशासन के कर्मचारी सैनिटाइजिंग करने के लिए निकल पड़े। इस पहल पर नगर वासियों ने भी नगर पंचायत प्रशासन व विधायक का आभार जताया। गुरुवार को नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन ने अपनी अध्यक्ष निधि की राशि से आम जन एवं नगर अर्जुन्दा के नागरिकों की सुविधा के लिए ” सेनेटाईजिंग मशीन युक्त ई रिक्शा एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था किया है। इस सुविधा के उद्घाटन अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी विकास नारायण सिंह, पार्षद मोहित मेश्राम, एल्डरमैन सुरेश गांधी, दिलीप देशलहरा, पूर्व पार्षद जितेंद्र निषाद, सागर साहू , सूरज साहू , चित्रांश, आकाश सिन्हा , छत्रपाल साहू एवं नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page