DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर में झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि,पूर्व विधायक बोले वो था काला दिवस


गुरुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर के द्वारा विधायक कार्यालय गुरूर में झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा , ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार महमल्ला, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू, जिला महामंत्री नौशाद कुरैशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीमन लाल साहू, जितेंद्र यादव, सुमीत राजा राजपूत, सादिक अली, यानेश साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमू साहू, गजेंद्र मंडावी, भगवान दास , हेमलाल ध्रुर्वे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे। पूर्व विधायक सिन्हा ने कहा
छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह काला दिन के रूप में दर्ज किया गया है। उन्होंने शहीद हुए नेताओं और जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झीरम घाटी के नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता और सुरक्षाबलों के जवान शहीद हो गए थे। झीरम घाटी के शहीदों और विगत वर्षों में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में वर्ष 2020 से 25 मई को हर वर्ष ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ मनाया जाता है।
प्रदेश के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों में नक्सल हिंसा में शहीदों की स्मृति में 25 मई को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए शपथ भी ली गई। झीरम घाटी नक्सली हमले की 25 मई को बरसी रही। इस घटना को 8 साल बीत चुके हैं।

You cannot copy content of this page