DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 साल की युवती ने अपने आप को किया आग के हवाले….हुई दर्दनाक मौत….गांव में फैली सनसनी

दादू सिन्हा क्राइम रिपोर्टर धमतरी
धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम नवीन जोरातराई में एक 25 साल की युवती ने अपने उपर आग लगाकर खुदकुशी कर ली है,घटना से गांव में सनसनी फैल गई है,मामले की जानकारी मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद चीर घर भेज दिया,मिली जानकारी के अनुसार गायत्री साहू पिता राधेश्याम साहू 25 वर्ष ग्राम नवीन जोरातराई की मानसिक स्थिति एक दो साल से ठीक नही थी,जो आज सुबह अपने घर के बाथरूम में जाकर अपने उपर केरोसीन डालकर आग लगा ली,जिससे युवती सौ प्रतिशत जल गई इस वजह से घर पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई,जिसके बाद इसकी सुचना तत्काल कुरूद पुलिस को दी गई,फिलहाल कुरूद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

You cannot copy content of this page