सैलून संचालक भी करेंगे 25 मई को घरों के सामने धरना प्रदर्शन, पढ़िए क्या है वजह?



बालोद
नगर सैलून संघ बालोद द्वारा निर्णय लिया गया है कि लगातार मांग करने के बाद भी सैलून दुकानों को खोलने के संबंध में शासन प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष मुकेश कौशिक, सचिव मनोज सेन उपाध्यक्ष बल्ला, कोषाध्यक्ष हरीश सेन ने बताया कि पिछले साल 3 महीने तक सैलून बन्द रहा, इस साल 50 दिनों से सैलून बंद है। ऐसे में गरीब तबके के परिवार के जीविकोपार्जन में कठिनाई आ रही है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर एसडीएम को सौंपा गया है। किंतु अब तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते संघ द्वारा अब अपने अपने घरों में परिवार सहित सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया है। 25 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सेन समाज के लोग अपने अपने घरों के सामने धरना देंगे। ज्ञात हो कि सेन समाज लगातार सैलून खोलने की मांग कर रहा ताकि सैलून पर आश्रित सेन समाज के लोग भी अपना घर सही तरीके से चला सके। लगभग 50 दिनों से सैलून बंद पड़े हुए हैं। इससे गरीब तबके के सैलून संचालक सेन समाज के लोग गुजर-बसर नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए आय का जरिया खत्म हो गया है। जहां एक ओर धीरे-धीरे शासन प्रशासन ने अन्य दुकानों को खोलने की छूट दे रहे, उसी तरह सैलून को भी खोलने की छूट दी जाए। ताकि इसका लाभ आम जनता को भी मिले। क्योंकि सैलून में आम जनता ही बाल कटवाने दाढ़ी बनवाने के लिए जाते हैं कई लोग जो खुद से दाढ़ी नहीं बना पाते वह हफ्ते के हफ्ते सैलून पर ही निर्भर रहते हैं। पर यह बंद होने से लोगों को भी परेशानी हो रही है। सैलून संचालकों ने मांग किया है कि भले कुछ घंटों के लिए सही लेकिन एक निर्धारित समय तक ही उनको सुबह खोलने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को राहत मिले।

You cannot copy content of this page