DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्व. राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर जिला निषाद समाज व कांग्रेस ने कोविड फ्रंटलाइन वर्कर्स को बाँटा गरम भोजन


देवरीबंगला / स्वर्गीय राजीव गांधी की 30वी पुण्यतिथि पर जनहित कार्यों के अंतर्गत खाद्य पदार्थों, फल एवं गर्म भोजन का वितरण किया जाना था । जिसके तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला निषाद समाज के संयुक्त नेतृत्व में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कोविड हॉस्पिटल , वैक्सीनेशन सेंटरो , एंबुलेंस चालकों एवं सुरक्षा कर्मियों को खाद्य पदार्थों एवं गर्म भोजन का वितरण किया गया ।
विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद ने बताया कि जिला निषाद समाज एवं कांग्रेस द्वारा लगातार समाजसेवी कार्य किये जा रहे है। राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में खाद्य पदार्थो एवं गर्म भोजन का वितरण किया गया है। जिला निषाद समाज द्वारा आगे भी समाजसेवी कार्य होते रहेंगे ।जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में जिला निषाद समाज द्वारा आवश्यक कार्यो में नियुक्त लोगो को खाद्य पदार्थो एवं गर्म भोजन का वितरण किया जाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला के कोविड हॉस्पिटल, एम्बुलेंस चालक एवं सुरक्षा कर्मियों को गरम भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लखन निषाद,लाभुराम निषाद, गणेशराम निषाद, रायसिंह निषाद, भीखम विनायक, बरसन निषाद, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, रामकृपाल निषाद, मुरली निषाद, नरेंद्र निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार, सुनील गोलछा, इंदरमन देशमुख, जीवन कश्यप सहित कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page