बालोद। कोरोना महामारी के चपेट में आने से प्रदेश के कई गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार जिनके घर के मुखिया की कोरोना महामारी के संक्रमण के चपेट में आ जाने से जान चली गई है अब उनके सामने परिवार के भरन पोषण,रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता घनश्याम चंद्राकर, विनय गुप्ता, निहाल सिह ऐसे ही कुछ ऐसे ही परिवारों के यहां पहुंचे और उनका हाल चाल जाना तो बहुत ही दयनीय स्थिती सामने देखने को मिली। गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम परसदा निवासी पंचराम चंदनिया का कोरोना महामारी के चपेट में आ जाने से निधन हो गया। परिवार में उनके दो बच्चे और पत्नी साथ रहते हैं। स्व पंचराम चंदनिया के चले जाने से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।वैसे ही गुण्डरदेही ब्लाक के ग्राम कचान्दुर निवासी राजेन्द्र मार्कण्डेय का कोविड महामारी के चपेट में आ जाने से निधन हो गया। परिवार में उनकी मां, पत्नी, और बच्चे के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है ।उनकी मां ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने अपनी व्यथा सुनाई। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिह निषाद व छतीसगढ़ सरकार से परिवार को तत्काल 50000/- ,पचास हजार रूपए की सहायता राशि देने की मांग की तथा प्रतिमाह प्रतिमाह 5000 रुपए पेंशन देने की मांग की ताकि वे परिवार अपना जीवन यापन कर सके। शासन से अभी तक उक्त परिवारों को कोई मदद नही मिली है।
वही घनश्याम चंद्राकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी भी ऐसे परिवारों को चिन्हित करके उन्हें मदद करने की तैयारी कर रही है। उनके लिए आपदा राहत कोष बना रहे हैं। भले उसमें पार्टी के कार्यकर्ता ही आपस में चंदा करके कुछ रकम जुटाएंगे और ऐसे ज्यादातर प्रभावित परिवारों की मदद की जाएगी। अभी हम ऐसे परिवारों की तलाश कर उनका हालचाल जानने पहुंच रहे हैं।
कोरोना महामारी के संक्रमण से घर के मुखिया की गई जान ,सामने आया रोजी रोटी का संकट, आप ने की शासन से तत्काल सहायता राशि देने की मांग, पार्टी भी करेगी मदद