
भिलाई – नेहरू भवन सुपेला में दिव्यांगों के वैक्सीनेशन का आयोजन जिसमे जिला प्रशाशन व समाज कल्याण विभाग और हेमंत रमेश नंदनवार सहायक कलेक्टर , अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंच भाई उपस्थित रहे। दिव्यांग साथियों को लाने ले जाने की व्यवस्था थी। जिससे आने जाने में किसी प्रकार का कष्ट ना हो। विनोद राजपूत और सविता कौशल जो की दिव्यांग है फिर भी इन्होंने अपनी गाड़ी से एक दूसरे की दिव्यांग साथियों की मदद की। उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थीं।

वैक्सीन लगाने के लिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे 300 दिव्यांग साथियों ने इसका लाभ उठाया। सक्षम जन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने बताया दुर्ग जिले के भिलाई में ये कार्य सम्पन्न हुआ। आगे भी दिव्यांग साथियों को हर प्रकार से सुविधा दिलाने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जाता है और जिला प्रशासन और समाज कल्याण और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया प्रिंट मिडिया सबका सहयोग रहा। इस दौरान सक्षम जन फाउंडेशन के उपेंद्र सिंग सेंगर लोकेश बिलोने हरि सिंह सोलंकी बाली दांडेकर उपस्थित थे। दोनर प्रसाद ठाकुर उपसंचालक समाज कल्याण दुर्ग,कमलेश कुमार पटेल,परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण दुर्ग,एवं अन्य समाज कल्याण के कर्मचारियों,निगम के कर्मचारियों, एनजीओ के वॉलेंटियर्स लगभग 250 से 300 के बीच दिव्यांगजनो ने वैक्सीनशन कराया ।
दिव्यांग गौ करण पाटिल मूकबधिर के साथ साथ दोनो हाथ नही है फ़िर भी टीकाकरण अभियान का हिस्सा बना। स्वयं अपने पैर पर टीका लगाकर एक संदेश हम आप सभी को दिया कि टीका अवश्य लगाए। हाथ नही तो पैर सही, टीका सब लगायें।