दल्ली राजहरा में मर्डर-मामूली बात पर पति ने पत्नी को मुंह में कपड़ा ठूंस कर मौत के घाट उतारा, पढ़िए मामला, चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार



बालोद/ दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा में टीचर कॉलोनी वार्ड सात में रहने वाले एक पति मदनलाल ने अपनी पत्नी नीरा देवी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मदनलाल सूर्यवंशी घटना के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सुबह करीब 8 बजे पति पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसके बाद पत्नी ने मोबाइल उठाकर नीचे पटक कर तोड़ दिया। इससे आवेश में आकर पति ने सागौन के पल्ले से पत्नी पर वार कर दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर फरार हो गया।

मुंह मे ठूंसा गया था कपड़ा

जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। इधर पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी मदनलाल सूर्यवंशी लोको ऑपरेटर डीएनडी डिपार्टमेंट राजहरा माइंस बीएसपी में कर्मचारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page