
सूरजपुर(छग)। सूरजपुर के कलेक्टर आईएएस रणवीर शर्मा का एक वीडियो इन दिनों जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल में वे लॉकडाउन के ड्यूटी के दौरान एक युवक को रुकवा कर उन्हें सरेआम थप्पड़ मार रहे हैं। उनका मोबाइल नीचे पटक रहे हैं। यह वीडियो देखकर लोगों में काफी आक्रोश है व कलेक्टर के इस कृत्य की जमकर निंदा हो रही है। आईएएस एसोसिएशन द्वारा भी ट्वीट कर इस घटना की निंदा की गई है।
कथित वायरल वीडियो के मुताबिक युवक कोरोना टेस्ट करवाने के नाम से जाने की बात कह रहा है वह पर्ची भी दिखा रहा है और उसके बाद भी सूरजपुर कलेक्टर उनकी न सुनकर उन्हें थप्पड़ मार रहे हैं। फिर पुलिसकर्मी भी उन्हें लाठी से पीट रहे हैं। तो वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद सूरजपुर कलेक्टर ने खुद की एक वीडियो बनाकर जारी किया है। जिसमें वे इस घटना के लिए माफी मांग रहे हैं और जिस युवक के साथ उन्होंने गलत किया उनके बारे में भी वे कह रहे हैं कि उक्त युवक के पास जो पर्ची थी वह कोरोना टेस्ट से संबंधित नहीं थी। वह नाबालिग भी नहीं था। उसे जब हमने रोकने का प्रयास किया वह बाइक चालू करके भाग रहा था। जिससे हमें चोट लगने का भी डर था। बाद में कहने लगा कि वह अपनी दादी से मिलने जा रहा है। इसलिए आवेश में आकर मैंने उसे थप्पड़ मारा था।
संबंधित खबर जरूर पढ़ें
हटाये गए कलेक्टर
