DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वैक्सिनेशन सेंटर में फल मास्क, वितरण,मितानिनों को दिया भाप मशीन

गुंडरदेही। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं बालोद जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा पूर्व भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी के 30 वीं पुण्यतिथि(21 मई) के अवसर पर वेक्सीनेशन सेंटर गुंडरदेही में फल एवं मास्क का वितरण किया गया। साथ ही ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक समन्वयक श्रीमती यशोदा ठाकुर, सरिता निषाद,मितानिन बहनों विद्या देवांगन,द्रौपदी चंद्राकर,संतोषी निषाद को आम जनता के लक्षणात्मक उपचार हेतु दवाई किट वितरण हेतु सौंपा गया।इस अवसर पर बालोद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू,मानसिंह देशलहरा, के के राजू चंद्राकर,पार्षद मो सलीम,रामसेवक निषाद,तामेश्वर देशमुख,अभिषेक यादव,विक्राल साहू एल्डरमैन लिखन निषाद,श्रीराम ठाकुर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

मितानिन बहनों व स्वच्छता कर्मियों को भी भाप मशीन

गुंडरदेही। छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज नगर पंचायत गुंडरदेही के कांग्रेस पार्षद निधि(श्री मो सलीम एवं श्रीमती वर्षा चंद्राकर) से मितानिन बहनों एवं मणि कंचन केंद्र में स्वच्छता दीदियों को भाप मशीन,मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। तत्पश्चात पद्मश्री श्रीमती शमशाद बेगम से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी कांग्रेसजनों द्वारा लिया गया।


इस अवसर पर बालोद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता साहू,डॉ नारायण साहू,मानसिंह देशलहरा,के के राजू चंद्राकर,पार्षद मो सलीम,रामसेवक निषाद,तामेश्वर देशमुख,तरुण पारकर,अभिषेक यादव,विक्राल साहू,योगेन्द्र कश्यपश सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page