DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छा प्रयास- फ्रंटलाइन वर्कर को यह जनपद सदस्य पहना रहे फेस सील्ड मास्क, 1100 फेस सील्ड का कर चुके वितरण

दल्ली राजहरा। कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस समाजसेवी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। लगातार उनका प्रयास समाज को एक नया संदेश देता है। और इसी क्रम में फ्रंट लाइन वर्कर यानि कोरोना वारियर व अन्य लोगों को कोरोना से ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा देने के लिए फेस सील्ड मास्क पहना रहे हैं। अब तक 1100 जरूरतमंद को फेस सील्ड बांट चुके हैं और लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। शुक्रवार को जनपद सदस्य संजय बैस ने कोरोना महामारी संक्रमण से बचने के लिये 1100 फेस शील्ड और दस्ताना वितरित किये और जिस जगह भी गए वहाँ पर लोगो को वेक्सीन के लिये प्रेरित किये।

मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग की महत्ता बताए। जनपद सदस्य ने बताया कि जो सीधे लोगो से आमने सामने हो रहे है, फ्रंट लाइन वर्कर हैं, उनको पहले फेस सील्ड मास्क दिया गया है। पूरे व्यापारियो व रोजगार गारंटी के सभी रोजगार सहायक, मेट, स्वास्थ्य सेवा में लगे हुये डॉक्टरों व जानकी फ्यूल्स माहाला पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारियो व युवा साथियों को भेंट किया गया है। फेस सील्ड मास्क वितरण में सरपंच शिवराम सिन्द्रामे, उपसरपंच दीपक यादव, डॉ नसीम खान, पुष्पजीत बैस गांधी सिन्हा, कमलकांत साहू, कमलेश्वर सिन्हा, देवराज जैन, दिनेश जैन, मोनू परिहार, मोती कुचेरिया का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page