DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोविड केयर सेंटर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए फल. मास्क, ग्लब्स, साबुन सौंपे

शिक्षकों ने सहयोग की पहल कर बीएमओ को सौंपा सामग्री

गुरूर – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गुरुर के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर व कोविड केयर सेंटर धनोरा गुरुर पहुंच कर व्यक्तिगत सहयोग के माध्यम से मरीजों व फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए फल, बिस्किट ,मास्क ,ग्लब्स,साबुन आदि सामग्री बीएमओ गुरूर डॉ जी आर रावटे को सौंपा।
इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर व जिला अध्यक्ष दिलीप साहू ने कोविड सेंटर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए निरन्तर सेवा दे रहे डॉक्टर ,फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को असली योद्धा बताते हुए “कोरोना हारेगा-हम जीतेंगे” स्लोगन के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर डॉ रावटे ने सहयोग व हौसला बढ़ाने के लिए टीचर्स एसोसिएशन को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप साहू ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर जिला सचिव नरेंद्र साहू,हेमन्त हिरवानी,हरीश साहू,रिखीराम ध्रुव,जगतराम साहू,वीरेंद्र देवांगन,बाला राम निषाद,भूपेंद्र पांडेय,कौशल ठाकुर,युवराज गन्धर्व,रोमन साहू,महेंद्र चौधरी,नरेंद्र साहू अस्पताल व केयर सेंटर से डॉ जी आर रावटे ,डॉ सुभाष बंजारे ,ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी उर्वसा आत्मा राम सिन्हा, मिथलेश साहू,प्रमोद साहू तथा स्वास्थ्य विभाग के नर्स आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page