DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष हुये शामिल

बालोद । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री शयाम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने हेतु किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को आग्रह किया गया। इस वर्चुवल बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रदेश किसान मोर्चा टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज कोरोना जैसे महामारी से हमारा देश लड़ रहा है और इस लड़ाई में किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता अपने स्तर पर कार्य कर रहा है, ये अद्भुत है। यही नही प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय ने भी किसान मोर्चा की बहुत प्रशंसा की। आज इस वर्चुवल बैठक के माध्यम से आने वाले समय में पार्टी के दिए दिशा निर्देश का पालन करते हुए हमें एक जुट होकर कार्य करने की ज़रूरत है और अपने बूथ को कोरोना मुक्त कैसे करें, इस पर चिंता करने की ज़रूरत है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर श्री शम्भु कुमार, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा श्रीमती पिंकी साह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री संदीप शर्मा, महामंत्री श्री द्वारिकेश पांडेय, एवं युधिष्ठिर चन्द्राकर, वालोद जिले से किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री पवन साहू, जिलाध्यक्ष श्री तोमन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र चौधरी, सोमेश साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला महामंत्री द्वय हेमंत साहू, मनोहर सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल साहू एवं समस्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला किसान मोर्चा के सभी अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page