DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्याख्याता-सामाजिक अध्ययन (संविदा), प्रधानपाठक प्राथमिक शाला (संविदा) और प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला (संविदा) के पद पर चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी

बालोद । उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति बालोद द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा (अंग्रेजी माध्यम शाला) बालोद हेतु शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु समिति द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसके आधार पर 14 अक्टूबर 2020 को व्याख्याता-सामाजिक अध्ययन (संविदा) व प्रधानपाठक प्राथमिक शाला (संविदा) और 15 अक्टूबर 2020 को प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला (संविदा) के पद हेतु साक्षात्कार लिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति आर.एल.ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार उपरान्त चयन समिति द्वारा व्याख्याता-सामाजिक अध्ययन (संविदा) व प्रधानपाठक प्राथमिक शाला (संविदा) और प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला (संविदा) के पद पर चयनित अभ्यर्थी की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page