DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना से सुरक्षा के लिए गाँव को किया जा रहा सेनेटाईज व वैक्सीन लगाने की अपील

डौंडीलोहारा । कोरोना महामारी के बढ़ते कदम को रोकने के लिए ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच द्वारा धनगांव के गली मोहल्ले चौक चौराहे को सेनेटाइजर किया जा रहा है। प्रथम चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन टीका लगाने के साथ ही द्वितीय चरण में 45 वर्ष से अधिक उम्र दराज के लोगों को कोरोना के रोकथाम के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए कोटवार के माध्यम से गाँव में मुनादी कराई गयी है।

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों के माध्यम से ग्रामवासियों को प्रेरित किया जा रहा है। तृतीय चरण में 1 मई से गाँव के युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, उन्हें वैक्सीन लगाने के साथ, शासन के द्वारा आदेशित लाकडाऊन का पालन करते हुए गाँव में जिस किसी भी के घर में शादी हो रही है, वहाँ 10 से अधिक व्यक्तियों को शामिल न करने की भी अपील की गयी है।

किसी के बहकावे या अफवाह में न आते हुए कोविड वैक्सीन का टीका नजदीक के अस्पताल में जाकर अवश्य लगाये, क्योंकि गाँव की सुरक्षा एक अकेले की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है। दो गज की दूरी बनाने, मास्क का उपयोग व समय समय पर हाथों को धोते रहने व बेवजह घर से बाहर न निकलने की सरपंच द्वारा अपील की गयी है।

You cannot copy content of this page