DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोविड डयूटी में लगे सभी शिक्षको को पहले लगे वेक्सीन,, 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों का हो टीकाकरण,, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा पत्र

बालोद । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को पत्र लिखकर 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने हेतु निर्देश जारी करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढय, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने मांग करते हुए कहा है कि कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु शिक्षकों की ड्यूटी अस्पताल, शमशान घाट, वैक्सीनेशन, सेम्पल लेने में, रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड, चेक पोस्ट, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग , कोविड सेंटर , कोरेंटाईन सेंटर, टेस्टिंग आदि में लगाया गया है।

बढ़ते संक्रमण के बीच शिक्षक व कर्मचारी अपने जान को जोखिम में डालकर अपने दायित्य का बखूबी निर्वहन कर रहे है। विषम परिस्थिति में जब जब आवश्यकता पड़ती है, शिक्षकीय दायित्व के अलावा अन्य विभाग के कार्यो को सहर्ष ही स्वीकार कर पूरे मनोयोग व कर्तव्या कर्तव्य भाव से कुशल निर्वहन करते आ रहे है। अतः स्वास्थ्य विभाग की तरह 45 वर्ष से कम उम्र के सभी शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाने हेतु निर्देशित किया जावे। एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मांग किया है कि कोविड डयूटी में लगे 45 वर्ष से कम आयु के शिक्षको को वैक्सीन लगाने के बाद ही कोरोना डयूटी में दायित्व दिया जावे।

ज्ञात हो 372 से भी अधिक शिक्षकों की कोरोना संक्रमित होकर मृत्यु हो गई है। दुर्भाग्य है कि शासन स्तर पर अब तक कोई पहल नही किया गया है। आश्चर्यजनक विषय है कि कोरोना की ट्रेसिंग के लिए जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगती है, उनके लिए वैक्सीन या टीकाकरण का कोई प्रामाणिक नियम नही है। अतः आवश्यक रूप से आयु बन्धन समाप्त कर टीकाकरण के बाद ही शिक्षको को कोरोना डयूटी में आबद्ध किया जावे।

छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से शिक्षकों को शीघ्र वेक्सीन लगाने की मांग करने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक बीरबल देशमुख, रामकिशोर खरांशु, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, संतोष देवांगन, कामता प्रसाद साहू, जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार, जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर, ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू, डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे, डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू, गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर, ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधि सहित महिला मोर्चा के सभी प्रतिनिधियों व संगठन के सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

You cannot copy content of this page