DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पैरी में फंसे हैं सतना के लौह कर्मकार, प्रशासन,पार्षद सहित लोग कर रहे उनकी मदद

गुंडरदेही- मजदूर दिवस के अवसर पर लॉकडाउन में ग्राम पैरी में फंसे सतना(म प्र) के 50 लौहकर्मकारों को तहसीलदार अश्वन पुशाम के मार्गदर्शन में गुंडरदेही के पार्षद विजय सोनकर द्वारा हरी सब्जी एवं व्यापारी संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष दर्शन जैन,सुरेश सोनी,मिनेश चावड़ा, शंकर गोदवानी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू द्वारा सूखा राशन की व्यवस्था की गई. जिसे पैरी में जनपद सदस्य श्रीमती रमा ठाकुर,नरेंद्र सोनबोइर,मनीष सेन,हल्का पटवारी के टीम द्वारा वितरित किया गया. छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद ने इस पहल की सराहना की.

You cannot copy content of this page