बालोद /दल्लीराजहरा। आज मजदूर दिवस पर हम दल्ली के ऐसे खास युवाओं की बात करेंगे जो बाल मजदूरी रोकने व बच्चों के साथ होने वाले शोषण को रोकने के लिए काम करते हैं। इन युवाओं द्वारा स्टॉप चाइल्ड लेबर नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें वह बच्चों से संबंधित जानकारी शेयर करते हैं। आस पास के गरीब बच्चों की मदद भी करते हैं। कोई बच्चा भूखा हो तुम्हें खाना खिलाते हैं तो अनाथों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाते हैं।

इनकी यही कोशिश है कि बाल मजदूरी बंद हो, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। उन्हें अच्छा खाना मिले। इसके लिए वे अपनी पहल से शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज भी पहुंचाते हैं। इसी क्रम में दल्ली राजहरा के एक अनाथ आश्रम के बच्चों को राशन किट का वितरण भी इन युवाओं के द्वारा किया गया। दल्लीराजहरा के वाट्सएप ग्रुप STOP CHILD LABOUR के सदस्यों द्वारा अनाथ आश्रम के बच्चों को दिया राशन दिया गया। STOP CHILD LABOUR ग्रुप की तरफ़ से दल्लीराजहरा स्तिथ गायत्री मंदिर के सामने अनाथ आश्रम के बच्चों को दाल,शक्कर,तेल एवं ब्रेड का पैकेट दिया गया। इसके पहले 25 अप्रैल को भी ग्रुप के सदस्य दल्लीराजहरा केविकास जैन मित्तल ने गरीब एवं अनाथ आश्रम के बच्चों को खुद मास्क एवं बिस्किट का पैकेट खरीद कर दिया था।27 अप्रैल
को भी दल्लीराजहरा के
प्रशांत बोकडे,शेरोन राम
भरत देवांगन,विकास जैन मित्तल एवं भानुप्रतापुर से
कुलदीप कुमार ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की। ग्रुप में दल्लीराजहरा से परितोष हंसपाल,
शेरोन राम,हितेश आहुजा,
प्रशांत बोकडे,भरत देवांगन, पवन सोनी,
अदिभ भगत, स्वपनिल तिवारी हेमंत पटेल,नरेन्द्र सोनबोइर,शिवांगी प्रिया,
तनुश्री घोश,विकास जैन मित्तल,भानुप्रतापुर से
कुल्दीप कुमार,रायपुर से शताक्शि,राजनांदगाँव से
शिउली मंडल,कांकेर से प्रथा रामटेके, नरायणपुर से
राहुल अग्रवाल जुड़े हैं। जो ये पहल करते हैं। युवाओं द्वारा अपील की जाती है कि आप सब कभी भी किसी भी नाबालिग बच्चे को काम करते हुए देखते है या ऐसे किसी भी बच्चे को देखे जो असमर्थ है खाने पिने रहने में, तो उसकी जानकारी इस ग्रुप में डाल दे या तुरंत फोन करके विकास जैन मित्तल दल्लीराजहरा मो 9893268664 को सूचित करें।
