DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खलारी कोविड केयर सेंटर की सांसे बढ़ाने अब आगे आया साहू समाज, हुई ये पहल

गुंडरदेही – आज गुंडरदेही तहसील साहू समाज के अध्यक्ष रामस्वरुप साहू के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद गुंडरदेही में 5 नग जम्बो जेट आक्सीजन सिलेंडर (with flow machine)खलारी कोविड केयर सेंटर के आक्सीजन बेड हेतु BMO श्रीमती रेणुका प्रसन्नो,BPM श्री प्रवीण नायक एवं टी आई रोहित मालेकर को सौंपा गया. इस अवसर पर छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवरसिंह निषाद ने स्वयं उपस्थित होकर साहू समाज को संकट की घड़ी में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इस नेक कार्य की सराहना किये एवं अन्य सभी सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर सहयोग प्रदान करने की अपील किया है. इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू,डॉ प्रज्जवल प्रसन्नो,डॉ ए पी चंद्राकर,तह. साहू संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सोनबोइर,सचिव इंद्रजीत साहू,कोषाध्यक्ष पोषण साहू,भानु साहू,इन्दु साहू,भागवत साहू उपस्थित रहे.

You cannot copy content of this page