DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का चारामा ब्लाक शाखा का गठन

चारामा। छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ को भंग किये जाने के पश्चात नवगठित संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक 122202066773 के गठन की प्रक्रिया के तहत आज ब्लॉक शाखा चारामा का गठन किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लाक शाखा चारामा के पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश और जिला के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अशोक गोटे, टीकम सिन्हा जिला सचिव, प्रेम प्रकाश साहू जिला प्रवक्ता की उपस्थिति में किया गया। बैठक में उपस्थित ब्लाक के शिक्षकों साथियों से चर्चा किया गया, तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष चिंताराम गंगबेर और उगेश कुमार रजक, सचिव विजय कोसरिया, सह सचिव भुनेश्वर कुंजाम, कोषाध्यक्ष लेख राम ध्रुव, प्रवक्ता बिहारी कोर्राम, संयोजक जयराम सेवता और लल्लन ठाकुर और कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र मंडावी, मनोज भंडारी, खिलेश्वर गवर्ना, शेष नारायण नेताम, धनीराम नेताम, हेमंत नेताम, होमन भुआर्य, वेदप्रकाश ठाकुर, प्रदीप जुर्री, ओमप्रकाश नागवंशी, इन्दुलाल कांगे, को बनाया गया।
सभी ब्लाक पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए आह्वान किया गया कि अब हमारी मुख्य मांगों सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली और पदोन्नति आदि मुद्दों को शासन के समान रखी जायेगी और आगे की रणनीति तय होगी। उक्त जानकारी संघ के जिला आईटी सेल प्रभारी कमलेश गावडे़ के द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page