टीकाकरण के क्षेत्र में भीमकन्हार पंचायत ने पेश की मिसाल, अफवाहों को छोड़ 45 साल से अधिक उम्र के लोग स्व स्फूर्त पहुंच रहे टीका लगवाने, ब्लॉक में सबसे आगे



डौंडीलोहारा– ब्लॉक के ग्राम पंचायत भीम कन्हार इन दिनों कोरोना टीकाकरण में आगे हैं। ब्लॉक में यह पंचायत अपनी अलग पहचान बना चुका है। क्योंकि यहां के ग्रामीणों व सरपंच पोषण साहू की जागरूकता के चलते कोविड-19 टीकाकरण ने तेजी पकड़ी है और स्थिति यह है कि मुश्किल से इस गांव में 45 साल से अधिक उम्र के 100 लोग ही टीका नही लगवा पाए हैं। यहां 503 कुल पात्रों को टीका लगना था। जो लोग टीका लगवाने से बच गए हैं। उन्हें भी सरपंच सहित शासन प्रशासन ने अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी सेंटर में जाकर टीका जरूर लगवाएं तो वही प्रशासन से सरपंच ने मांग की है कि और शिविर लगाकर यहां शेष बचे हुए लोगों को टीका लगाया जाए। बाकी इस पात्रता में आने वाले सभी लोग टीका लगवा चुके हैं। सरपंच पोषण साहू ने बताया कि लगातार ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों में किसी तरह का भय भी नहीं है। वे भली-भांति समझते हैं कि हम टीका लगाकर कोरोना से जीत सकते हैं। इससे गांव में कोरोना को मात देने में भी मजबूती मिल रही है। तो वही लोग कोरोना की गंभीरता को भी समझते हैं और इसीलिए सजगता व सावधानी के साथ भी चल रहे हैं।

गांव में इस लॉक डाउन के दौरान 8 से 9 शादी भी हुई लेकिन जो गाइडलाइंस है उसी के अनुसार शादियां हुई। कोटवार माखन लाल मानिकपुरी के साथ हम घर में जाकर निगरानी भी करते रहे कि कहीं कोई उल्लंघन ना हो। लोगों ने नियमों के पालन करते हुए और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखते आयोजन रखा। सभी ग्रामीणों की जागरूकता बनी हुई है और इसी के चलते हम टीकाकरण के अलावा गांव को कोरोना से बचाने में भी आगे चल रहे हैं और लोगों से अपील की जाती है कि वे इसी तरह से अपनी जागरूकता बरकरार रखे वह एक दूसरे को भी को प्रेरित करें। आने वाले दिनों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा इसके लिए भी ग्रामीण जो टीका लगा चुके हैं वह अपने घर के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि घबराने वाली कोई बात नहीं है बेझिझक होकर टीका लगाइए।

प्रशासन भी पहुंची गांव के शिविर में, मिली शाबाशी

ग्राम पंचायत भीमकन्हार में कोविड-19 के बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें टीकाकरण के सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के दिशा निर्देश व सीईओ दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने गलियों का भ्रमण भी किया गया। जहां ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, सरपंच पोषण साहू, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार , डीईओ जेएल देहारी, पीओ नीरज वर्मा, एडीईओ अजय कुमार, सचिव विष्णु सिन्हा सहित ग्राम भ्रमण कर टीकाकरण के लिये प्रेरित किया। किंतु अफवाहों का बाजार गर्म था लोग असमंजस की स्थिति में थे।सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने टीम के साथ लोगों के भ्रम को दूर करते हुए टीकाकरण कराने में सफलता हासिल किया। इस सफलता पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने स्वास्थ्य अमला सहित पूरे टीम की कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण के लिए पहुंचे एएनएम मधु लता राजपूत ,उर्वशी साहू , आरएचओ कमलेश सिंह ठाकुर ,अरुण देवांगन व संजय साहू ने अपनी टीम के साथ बड़े मुस्तैदी से टीकाकरण करते नजर आये। टीम के द्वारा प्लांनिग कर 90 व्यक्तियों का टीकाकरण कराकर कीर्तिमान हासिल करने पर एसडीएम श्री तिवारी ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए ग्राम पंचायत भीमकन्हार जैसे आदर्श प्रस्तुत करने सभी ग्राम पंचायतों के टीम से अपील की है। अफवाहों को दरकिनार करते हुए भीमकन्हार वासियों ने टीकाकरण में भाग लेकर मिसाल प्रस्तुत किया है जो कि काबिले तारीफ है। सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अफवाहों को दूर करने हमारी टीम लगातार ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत भीमकन्हार के ग्रामीणों ने जागरूकता के साथ आदर्श प्रस्तुत किया है । सभी बधाई के पात्र है। सहायक नोडल अधिकारी गौतम सिन्हा ने कहा कि एसडीएम व सीईओ सिर्फ टारगेट ही नहीं देते बल्कि पल पल मार्गदर्शन कर सहयोग प्रदान करते हैं जिससे सफलता में संदेह नहीं होता है।

You cannot copy content of this page