DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोचिंग की सुविधा प्रदान करने निजी संस्थाओं, से ‘‘रूचि की अभिव्यक्ति‘‘ 03 मई तक आमंत्रित, डिजिटल क्लास से होगी कोचिंग

बालोद– जिला प्रशासन द्वारा जिले के शासकीय उच्चतर विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के (गणित, विज्ञान, कृषि संकाय) के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु ‘डिजिटल क्लासेस एप‘ के माध्यम से कोचिंग की सुविधा प्रदान करने हेतु निजी संस्थाओं से ‘‘रूचि की अभिव्यक्ति‘‘ आमंत्रित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर ने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद में कार्यालयीन समय में 03 मई 2021 तक है।

You cannot copy content of this page